Shahjahnpur News: दहेज की अतिरिक्त मांग के आरोप में मुकदमा
शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। शादी तय होने के बाद पांच लाख रुपये और फर्नीचर की अतिरिक्त मांग करने तथा सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला गोपालनगर निवासी हिमांशु गुप्ता ने तहरीर में बताया कि उनकी बहन दीक्षा का रिश्ता 10 जुलाई 2026 को हरदोई निवासी निखिल वर्मा के साथ तय हुआ था। आरोप है कि सगाई के बाद लड़के पक्ष ने पांच लाख रुपये और फर्नीचर की मांग की। मांग पूरी न होने पर युवती की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने निखिल वर्मा सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.