शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में दहेज प्रथा विरोध विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्रो. फैयाज अहमद ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप है। मुख्य वक्ता डॉ. आयशा जेबी ने कहा कि दहेज प्रथा समाप्त करने की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। सभी को संकल्प लेना चाहिए कि न दहेज लेंगे और न देंगे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दरखशां बी ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. निजामुद्दीन खान ने किया। इस दौरान डॉ. रईस अहमद, डॉ. रजा रसूल सहित एनएसएस की तीनों इकाइयों के स्वयंसेवक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: दहेज विरोध पर निबंध प्रतियोगिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...