शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना सिंधौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। पिता के अनुसार उनकी बेटी 7 सितंबर को सुबह करीब नौ बजे दवा लेने के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि काफी तलाश करने के बाद भी बेटी का कोई पता नहीं चला। उन्होंने आशंका जताई कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा उसके परिचित के माध्यम से बेटी के संबंध में जानकारी होने की बात कही गई थी। तहरीर में यह भी बताया गया है कि युवती घर से जाते समय 10 हजार रुपये नकद तथा सोने का ओम पेंडल सहित अन्य सामान अपने साथ ले गई थी।युवती के पिता ने थाना सिंधौली पुलिस से बेटी की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग क...