Shahjahnpur News: दवा लेकर लौट रही किशोरी को ट्रैक्टर ने रौंदा
शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: कलान। दवा लेकर घर लौट रही किशोरी की बुधवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। कलान-परौर मार्ग पर मिलीकिया गांव के मोड़ के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके सिर पर ट्रैक्टर का पहिया उतर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। नगर के वार्ड तीन उल्फतनगर निवासी मछली विक्रेता जाकिर की बेटी तराना बुधवार दोपहर दवा लेने गई थी। दवा लेकर वह घर वापस लौट रही थी। बताया जा रहा है कि मिलीकिया मोड़ के पास पहुंचते ही वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि सिर पर पहिया उतरने से किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। किशोरी के हाथ में दवा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.