शाहजहांपुर, जुलाई 3 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बेहटा जंगल गांव में दलित महिला के उपलों के बठिया और भूसे के कूप में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दो लोगों ने रंजिशन आग लगाई और विरोध करने पर जातिसूचक गालियाँ देकर जान से मारने की धमकी दी है। सीओ जलालाबाद के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पीड़िता की शिकायत पीङ़िता सदासुखी पत्नी खुशीराम, निवासी बेहटा जंगल ने सीओ जलालाबाद को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति की महिला हैं। उसने अपनी जगह पर उपलों का बठिया और भूसे का कूप लगा रखा था।आरोप है कि 25 जून 2026 की रात गांव के ही राम किशोर यादव और बब्लू यादव ने उनके भूसा-कूप में आग लगा दी जिससे कूप के साथ उसमें रखा 5 कुंतल गेहूँ भी जलकर राख हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर उपरोक...