शाहजहांपुर, अगस्त 10 -- Shahjahnpur News: पुवायां। युवक को कई लोगों द्वारा जमीन पर गिराकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो बरसात के दौरान का है और एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। काकरौआ जप्ती गांव निवासी युवक ने बताया कि नगर के मोहल्ला छावनी में उसका मकान है। आरोप है कि पड़ोसी उसके मकान के सामने दरवाजे पर जबरन कार खड़ी कर देता है। कार हटाने के लिए कहने पर वह विवाद करने लगता है। पीड़ित के मुताबिक दो दिन पहले बरसात के दौरान भी पड़ोसी ने दरवाजे के सामने कार खड़ी कर दी। यह भी पढ़ें- Meerut News: हर्रा में सरेराह युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल कार हटाने के लिए कहने पर दो-तीन लोगों ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और जमकर पीटा। मारपीट में उसे काफी चोटें...