शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: कांट। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने रविवार को हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करते हुए लोगों को तिरंगे वितरित किए। उन्होंने लोगों और कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने तथा घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इसके बाद नगर पंचायत के कांवरिया विश्राम शिविर में आयोजित भंडारे में विधायक ने कांवरियों को प्रसाद वितरित किया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक ने नगर पंचायत की ओर से बनाए गए कांवरिया विश्राम शिविर का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूर जहां, मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, दिनेश बाबू, रिंकू सिंह, मुदित प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, समस्त सभासद, कार्यकर्ता और सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: सहका...