Shahjahnpur News: दंपति से लूट, चार बाइक सवार बदमाशों पर आरोप
शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात नामकरण समारोह से घर लौट रहे एक दंपति से लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार बुलेट सवार युवकों पर बाइक रोककर मारपीट करने और सोने-चांदी के आभूषण लूटने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। खेड़ा रठ निवासी पुनीत कुमार ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी पूजा और दो बच्चों के साथ बमियाना गांव से नामकरण समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था।आरोप है कि जैसे ही वह स्टेट हाईवे पर शिकारपुर पुलिया के पास पहुंचा, तभी पीछे से बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक आए और ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया शुरुआती जांच में यह मारपीट का मामला लग रहा है, लूटपाट का नहीं। पुलिस विस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.