शाहजहांपुर, नवम्बर 6 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सिंधौली थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी पुवायां ने बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का ध्यान रखें। किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें। क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक के बाद क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बन...