शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव रामपुर कलां निवासी डिप्टी राम का 18 वर्षीय पुत्र अनुराग अपने चाचा शेरू के साथ मिलकर आटा चक्की व तेल कोल्हू रामपुर कलां में चलाते हैं। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे डिप्टी राम का बेटा अनुराग सरसों की पेराई कर रहा था। वह कोल्हू की सॉफ्ट में फसी खरी को साफ करने लगा। अनुराग हाथ में कड़ा पहने होने के कारण कड़ा अचानक सॉफ्ट लगे एक बोल्ट में जा फसा। जिससे अनुराग का पूरा हाथ सॉफ्ट में जाकर फंस गया, जब तक अनुराग का चाचा शेरू की नजर अनुराग के ऊपर पहुंचती कि तब तक अनुराग की पूरी बांह कंधे से उखड़ कर अलग हो गई । पास पड़ोस दुकानदारों में भगदड़ मच गई, सभी ने आनन फानन में इंजन बंद किया। उधर परिजनो को जैसे ही सूचना मिली, कि परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अनुराग को इलाज के लिए बरेली लेकर चले गए। पा...