शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। तेज हवा के चलते बुधवार रात बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हुई। रात 8:45 बजे पैनना स्थित 220 केवी उपकेंद्र से तेज हवा के कारण सप्लाई बंद कर दी गई। करीब 9:03 बजे 33 केवी इनकमिंग सप्लाई दोबारा फेल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि तेज हवा के कारण पैनना से सप्लाई में लगातार ब्रेकडाउन हो रहा था। रात 9:34 बजे 33 केवी इनकमिंग सप्लाई चालू होने के बाद सभी फीडर लगा दिए गए। इसके कुछ देर बाद रात 10:08 बजे फिर 33 केवी इनकमिंग सप्लाई ब्रेकडाउन में चली गई। बताया गया कि इसे 132 केवी चिनौर से जोड़कर आपूर्ति बहाल करने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लग सकता है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: करीब 28 घंटे बाद बहाल हुई शुकुल बाजार की बिजली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...