Shahjahnpur News: तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि, शहर से गांव तक बिजली गुल
शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बुधवार रात अचानक मौसम बदलने से शाहजहांपुर शहर समेत कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। शहर में करीब 40 मिनट हुई बारिश से सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। बारिश शुरू होने से पहले ही तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब 45 मिनट तक शहर में ब्लैकआउट रहा। इसके बाद अलग-अलग इलाकों में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शहर में रात करीब नौ बजे तेज हवा के साथ ओले गिरने के बाद बारिश शुरू हुई। कवि तिराहा, रोडवेज स्टैंड, ऑफिसर्स कॉलोनी, मुख्य डाकघर, लोधीपुर, एनटीआई के पास और सुभाषनगर समेत कई इलाकों में पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई। महज 40 मिनट की बारिश में कई स्थानों पर नालियां उफनाने लगीं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.