Shahjahnpur News: तेज हवा और बारिश से धान की फसल जमीन पर गिरी, मुआवजे की मांग
शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: बंडा। तीन-चार दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद पिछले दो दिनों से तेज हवा के साथ हुई भारी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तैयार खड़ी धान की फसल तेज हवा के कारण जमीन पर गिर गई। खेतों में पानी भरने से गिरी फसल के सड़ने का खतरा भी बना हुआ है। नुकसान से परेशान किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
किसानों का बयान गांव इंदलपुर निवासी किसान परमजीत सिंह ने बताया कि उनके छह एकड़ में धान की फसल तैयार खड़ी थी। करीब एक सप्ताह में इसकी कटाई होनी थी, लेकिन दो दिनों से तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण काफी फसल जमीन पर लेट गई। इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। गांव बंडी निवासी राहुल सिंह ने बताया कि उनके एक एकड़ खेत में धान की फसल तैयार थी। बारिश के कारण करीब तीन बीघा फसल जमीन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.