शाहजहांपुर, सितम्बर 23 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। यूनिटी हॉस्पिटल के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद सलीम और जैनुल घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डायल 112 और एंबुलेंस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...