Shahjahnpur News: तेज रफ्तार पिकप की चपेट में आकर ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन घायल
शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। जलालाबाद रोड पर सवारियां ले जा रही ई रिक्शा तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गयी। ई-रिक्शा चालक समेत छह लोग घायल हो गये। हादसा दोपहर बाद फीलनगर मोड़ पुलिया के पास हुआ। सलेमपुर पारा गांव सवारियां लेकर जा रहा ई-रिक्शा सामने से आई तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया। साइड लगने से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। ई-रिक्शा में सवार चालक सलेमपुर पारा थाना निवासी हेमेंद्र सहित विक्रम पुत्र सियाराम, पत्नी शांति देवी, पुत्र तेजपाल, सुधा देवी पत्नी मुनेंद्र तथा पुत्र विकास घायल हो गए। सभी गांव सलेमपुर पारा जैतीपुर के निवासी हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीर दौड़ कर आ गये। घटना स्थल पर भीड़ लग गई। तेज रफ्तार पिकप हादसे के बाद निकल गयी। लोगों ने घायलों को क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा से निकाला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.