Shahjahnpur News: तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी की टक्कर से युवक का पैर टूटा, दी तहरीर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 21 -- Shahjahnpur News: खुटार। मोहम्मदी नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी जाविर खां ने मंगलवार को खुटार थाने मे तहरीर देते हुए बताया कि रविवार सुबह करीब 8 बजे उसका पुत्र जाकिर अपने साथी बशीम के साथ बाइक से खुटार से बंडा जा रहा था। दोनों खुटार-बंडा रोड पर पेट्रोल पंप से कुछ आगे ही पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही जुगाड़ गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रार्थी का पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया व उसका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। परिजनों द्वारा घटना के बाद घायल को उपचार के लिए शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पीड़ित पिता द्वारा जानकारी करने पर पता चला कि दुर्घटना में शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.