Shahjahnpur News: तुलसी जयंती पर काव्य संध्या में बही रामभक्ति की रसधार
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। श्री सुंदरकांड सेवा समिति की ओर से गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर श्री रामजानकी मंदिर में भव्य काव्य संध्या आयोजित की गई। शुभारंभ स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवयित्री सरिता बाजपेयी ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। प्रयागराज से आए कवि राधेमोहन मिश्र मटियारी ने अध्यक्षता करते हुए रामभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं सुनाईं। कवि डॉ. इंदु अजनबी ने संचालन करते हुए अपनी रचना से खूब तालियां बटोरीं। अजय अवस्थी अनुरागी, पीयूष शर्मा, कीर्तिमान च्यवन और मनोज कृष्ण मिश्र ने भी रचनाएं प्रस्तुत कर देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: तुलसीदास जयंती पर विचार गोष्ठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.