Shahjahnpur News: तीसरे दिन शारदा नहर में मिला लापता युवक का शव
शाहजहांपुर, सितम्बर 19 -- Shahjahnpur News: सिंधौली, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव पनवाड़ी निवासी और वर्तमान में पुवायां में रह रहे पुष्पेंद्र मिश्रा उर्फ नीटू तीन दिन से लापता थे। परिजनों ने तलाश करने के बाद पुवायां थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। शुक्रवार को कोरोकुइया-बाईकुआ के पास शारदा नहर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव बाहर निकलवाने के बाद उसकी पहचान पुष्पेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। मृतक के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.