Shahjahnpur News: तीन सवारी व तेज रफ्तार वाहनों कार्रवाई जरूरी: सचिन
शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने दशहरा पर्व पर रामलीला मेला और मंदिरों के आसपास यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले और तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि रामलीला मेला और मंदिरों में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले लोगों के साथ पैदल राहगीरों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। उन्होंने चौराहों, मेला स्थलों और मंदिरों के मार्गों पर सघन चेकिंग कर तीन सवारी और तेज रफ्तार वाहनों के चालान करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Bijnor News: दशहरा मेले को लेकर बिजनौर में रहेगा रूट डायवर्जन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.