Shahjahnpur News: तीन लाख रुपये और जेवर चोरी का आरोप, पुलिस ने बताया संदिग्ध
शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: खुटार। कस्बे के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी मोनिका ने घर से तीन लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर चोरी होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। मोनिका ने बताया कि वह करीब 15 दिन पहले जिला लखीमपुर खीरी के थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव बड़गांव स्थित अपने ससुराल गई थी। 13 जुलाई को लौटने पर घर में रखे बक्से का ताला टूटा मिला। आरोप है कि बक्से में रखे तीन लाख रुपये नकद, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी सोने के झाले, सात सोने के फूल, तीन जोड़ी चांदी की पायल और चार जोड़ी चांदी की बिछिया गायब थीं। कुछ दिनों तक आसपास पूछताछ करने के बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।थाना प्रभारी अरविंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.