Shahjahnpur News: तीन माह से वेतन न मिलने पर सफाईकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
शाहजहांपुर, जुलाई 25 -- Shahjahnpur News: निगोही। तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज नगर पंचायत निगोही के सफाईकर्मी और कार्यालय कर्मचारी शनिवार को फिर हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से कार्य का बहिष्कार कर वेतन भुगतान की मांग उठाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे और समय पर कूड़ा न उठने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाई व्यवस्था ठप होने से नगरवासियों में भी नाराजगी दिखाई दी। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.