शाहजहांपुर, सितम्बर 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शुक्रवार की तड़के शुरू हुई बारिश रविवार दोपहर तक लगातार जारी रहने से पूरा जनपद बेहाल हो गया है। लगातार बारिश से शहर से लेकर गांवों तक सड़कों और गलियों में पानी भर गया है। खेत जलमग्न होने से धान की तैयार फसल को भारी नुकसान की आशंका है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: पांच विद्युत उपकेंद्रों में भरा पानी, आधे जिले की बिजली गुलकिसानों की स्थिति वहीं कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू जरूरतों के लिए पानी की व्यवस्था तक प्रभावित है। जनपद के सभी हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। पुवायां तहसील क्षेत्र में कई किसानों ने धान की कटाई शुरू कर दी थी, लेकिन बारिश के कारण कटाई पूरी ...