Shahjahnpur News: तीन दिन पुलिस को छकाया, फिर बोली- खुद रची थी अपहरण की कहानी
शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय छात्रा ने अपहरण की झूठी कहानी बताकर पुलिस को तीन दिन तक छकाए रखा। शहर में सनसनी फैलने के बाद छह सदस्यीय पुलिस टीम छात्रा और कथित अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी रही। 100 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन न स्लेटी कार मिली और न छात्रा को जबरन ले जाने का कोई साक्ष्य। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ की तो छात्रा ने सच्चाई उगल दी। आठ सितंबर को स्कूल से लौटने के बाद छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद बीसलपुर से परिजनों को फोन किया। इसके बाद उसकी मां ने अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने समय गवाएं बिना मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। छात्रा के बताए अनुसार पंचपीर तिराहे के पास स्लेटी रंग की कार रुकी। उसमें सवार तीन लोगों ने उसे जबरन बैठा लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.