Shahjahnpur News: तीन दिन की मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित
शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। खेतों में पककर तैयार धान की फसल में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं तेज बारिश और आंधी से गन्ने की फसल खेतों में बिछ गई है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। बारिश के बाद पहले से जर्जर सड़कें और बदहाल हो गई हैं। चांदपुर-मैलानी संपर्क मार्ग पर पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। चांदपुर चौराहे से गढ़वा खेड़ा होकर पूरनपुर-खुटार हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग समेत मुरादपुर-मोहनपुर, पूरनपुर रोड-ढकना और हरनाई-भीखमपुर संपर्क मार्ग पर भी पानी बह रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जलभराव वाले मार्गों की स्थिति सुधारने की मांग की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.