शाहजहांपुर, अगस्त 31 -- Shahjahnpur News: निगोही। नरायनपुर, ऊनकलां और चन्युरा गांव के तालाबों में पिछले एक सप्ताह से मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। मगरमच्छ को देखने के लिए तालाबों के आसपास लोगों की भीड़ जुट रही है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर मगरमच्छ गहरे पानी में चला जाता है।तालाब के किनारे रहने वाले लोगों ने मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना अपने-अपने ग्राम प्रधानों को दी। प्रधानों ने वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाबों के आसपास अक्सर बच्चे खेलते रहते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से हादसे का खतरा बना हुआ है।बताया गया कि वन विभाग की टीम ने दो दिन पहले क्षेत्र के जठिउरा गांव से एक मगरमच्छ को पकड़ा था। उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नदी में छोड़ दिया गया था। इसके बाद अब तीन गांवों के ता...