शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। परशुरामपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से एक को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।पहला हादसा शाहजहांपुर रोड स्थित यमुना सिटी कॉलोनी के सामने हुआ। नगरिया बुजुर्ग निवासी 55 वर्षीय मुनेंद्र सिंह को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर से मुनेंद्र उछलकर सड़क पर गिरे और घिसटते चले गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनके पुत्र ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।दूसरा हादसा बरेली रोड पर उदरापुर गांव के सामने हुआ। यहां दो बाइकों की ...