शाहजहांपुर, अगस्त 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में डभौरा, मीरानपुर कटरा और कसरक रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन तीन रेल ओवरब्रिज (आरओबी) अधूरे होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। रेलवे लाइन के ऊपर का कार्य पूरा न होने से कई मार्ग बंद हैं, जिससे ग्रामीणों, किसानों, छात्रों और राहगीरों को रोजाना 10 से 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। दोपहिया वाहनों तक का आवागमन प्रभावित है। इसी समस्या को लेकर सांसद अरुण कुमार सागर ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात कर तीनों आरओबी का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने की मांग की। उन्होंने पत्र सौंपकर बताया कि अधिकांश सिविल कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन रेलवे की ओर से लाइन के ऊपर का कार्य लंबित होने के कारण जनता को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। सांसद ने कह...