Shahjahnpur News: तीज महोत्सव में महिलाओं ने प्रस्तुत किए पारंपरिक गीत
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। विदुषी ब्राह्मण महिला मंडल की ओर से तीज महोत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर तीज के पारंपरिक गीत, भजन और कजरी प्रस्तुत की। झूले पर बैठकर महिलाओं ने सावन के गीत गाए। मुख्य अतिथि डॉ. शुभा दीक्षित ने तीज के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सुहाग सामग्री, मनोरंजक खेल और तीज क्वीन प्रतियोगिता भी हुई। आयोजन में संगीता पाठक, अर्चना तिवारी, रेखा तिवारी, शिखा, नीतू समेत मंडल की महिलाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज उत्सव यह भी पढ़ें- Rampur News: हरियाली तीज धूमधाम से मनाया यह भी पढ़ें- महिलाओं ने हरियाली तीज के गीत गाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.