शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता समाज की ओर से शहर के एक रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गई और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू हुआ। तीज क्वीन का ताज दीपांजलि गुप्ता के सिर सजा। मधु सेकंड रनरअप और शुचि गुप्ता थर्ड रनरअप रहीं। विजेताओं को ताज पहनाकर उपहार देकर सम्मानित किया गया। जिला भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, महामंत्री कल्पना गुप्ता, अध्यक्ष रीता रानी गुप्ता ने कहा कि तीज जैसे पर्व संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करते हैं। संयोजक प्रभा गुप्ता और रेनू गुप्ता ने आभार जताया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: लक्षिका तीज क्वीन का खिताब ऊषा के सिर यह भी पढ़ें- Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय अग्र परिवार ने मनाया तीज महोत्सव...