शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: तिलहर। मंडल स्तरीय ओपन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन योद्धा स्पोर्ट्स अकादमी के द्वारा किया गया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि कर्नल आनंद शर्मा ने मेडल देकर सम्मानित किया। रविवार को मंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चार जिलों के 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में अंजलि, माही, शिवांशु, नितिन, आयुष, राहुल यादव, एस. सिंह, अरुणिमा सिन्हा, आयुषी गुप्ता, आर्यंस प्रताप सिंह और कुशल राज ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक, मनीष, साहिल व अथर्व ने रजत पदक प्राप्त किए। कर्नल आनंद शर्मा ने की खिलाड़ियों की सराहना करते हुए विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।संचालन अमरदीप सक्सेना तथा आभार अकादमी के कोच अमित सिन्ह...