शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: तिलहर। साईं भगवान की भव्य पालकी शोभायात्रा गुरुवार को धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में स्कूली बच्चों द्वारा डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। शोभा यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर भक्तों ने स्वागत किया। साईं मंदिर में मुख्य यजमान भाजपा नेता अरुण यादव चैनू व ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने परिवार के साथ पूजा अर्चना की, इसके बाद मंदिर से साईं पालकी शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर नगर के कई मार्गो से होती हुई देर शाम मंदिर पर आकर संपन्न हुई। दातागंज मोहल्ला में अमित अग्रवाल व अस्पताल रोड पर श्याम रस्तोगी सहित कई लोगों द्वारा जगह-जगह पर साईं पालकी का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सत्यपाल सिंह यादव, ठेकेदार शुभम यादव, विनोद सेठी विक्की, अमित अग्रवाल, सत्यप्रका...