शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: तिलहर। चोरी के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद तिलहर-निगोही मार्ग पर 3 घंटे तक जाम लगाने के मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी पुलिस कर्मियों के मामले की जहां जांच हो रही है वहीं जाम लगाने के दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

उमेश की संदिग्ध मौत नबियापुर गांव के उमेश पर पैनल चोरी करने का आरोप लगा था। इसके बाद बुधवार को उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलता हुआ मिला था जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। मौत के बाद परिवार के लोगों ने बिरसिंहपुर चौकी इंचार्ज अरुण गौतम एवं सिपाही पिंटू पर उमेश के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार की सुबह परिवार एवं ग्रामीणों ने उमेश के शव को तिलहर-निगो...