Shahjahnpur News: तिलहर में जलनिकासी व्यवस्था फेल, घरों में घुसा पानी
शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: तिलहर। रविवार को हुई तेज बारिश के बाद नगर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मुख्य मार्गों के साथ ही कई मोहल्लों की गलियां पानी से लबालब हो गईं। सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई मोहल्ले में घरों में पानी चला गया जिससे घरेलू सामान का नुकसान उठाना पड़ा। बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के कारण नगर की मुख्य बाजार सहित अन्य सभी प्रमुख मार्गो ने जहां तालाब का रूप ले लिया वहीं मोहल्ले की गलियों में दो से तीन फीट तक पानी का बहाव चलने लगा। नगर के निचले इलाकों में स्थिति और भी खराब रही। कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। इससे घरों में रखा सामान भीग गया और लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।बारिश के कारण बाजार और प्रमुख मार्गों पर भी आवागमन प्रभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.