शाहजहांपुर, सितम्बर 28 -- Shahjahnpur News: तिलहर। लगातार हो रही बारिश के कारण नवीन मंडी समिति में कई जगह जल भराव हो गया। बारिश के कारण मंडी में धान बेचने आए किसानों का हजारों क्विंटल धान भीग गया। मंडी समिति में धान बेचने आए किसानों ने अपना धान फड़ पर खुले में डाल दिया। ऐसे में बारिश होने के कारण किसानों का हजारों कुंतल धान भीग गया। मदनापुर क्षेत्र के बेहटा पाठक गांव किसान बालिस्टर सिंह, गौतम कुमार, गजेंद्र सिंह व राघवेंद्र आदि ने बताया कि बारिश होने पर उन लोगों का धान एक व्यापारी के द्वारा 1685 रुपए प्रति कुंतल खरीदा गया था। किसानों ने बताया कि इसके बाद बारिश नहीं रुकने पर व्यापारी ने धान लेने से मना कर दिया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: तालाब के साथ बघार उफनाया, खेतों से घरों तक में भरा पानी इस कारण धान जमीन पर ही पड़ा रहा और ...