शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: तिलहर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के तीन पूर्व छात्रों का ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयन हुआ। तीनों चयनित छात्रों को मुख्यमंत्री नियुक्त पत्र दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कॉलेज के पूर्व छात्र बिलहरी गांव निवासी मोहित पटेल, बरखेड़ा हवेली निवासी शिवम गंगवार और तिलहर के मोहल्ला बारापत्थर निवासी मोहित सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। छात्रों की कामयाबी पर विधायक सलोना कुशवाह, सपा नेता सौरभ सिंह गांधी, भाजपा नेता पुष्पेंद्र वर्मा विनीत, कांग्रेसी नेता अरविंद राठौर, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि, राइस मिलर पंकज गुप्ता, मोहित गुप्ता, कमलेश गुप्ता पप्पू आदि ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: प्रत्याशी प्रोफाइल

हिंदी हिन्दुस्तान क...