शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। वंदे मातरम् की 150वीं जयंती और हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को होमगार्ड विभाग की ओर से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला कमांडेंट होमगार्ड लाल साहब यादववंशी के नेतृत्व में निकली यात्रा में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि और जिला कारागार अधीक्षक जयप्रकाश तिवारी विशिष्ट अतिथि रहे। तिरंगा यात्रा जीआईसी तिराहे से शुरू होकर सदर चौराहा, खिरनीबाग और बहादुरगंज होते हुए नगर निगम टाउनहाल के पास पहुंची। यहां शहीद अशफाक उल्ला खां, शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल, शहीद ठाकुर रोशन सिंह और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेम कृष्ण खन्ना की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- Jhansi News: तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता ...