Shahjahnpur News: तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी से सतर्क वन विभाग, पांचवें दिन भी निगरानी जारी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 28 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। क्षेत्र के एक तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। बुधवार को पांचवें दिन भी वन विभाग की टीम तालाब के पास तैनात रही। टीम मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, ताकि उसके बाहर निकलते ही उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके।वन विभाग के प्रभारी अजीत सिंह के अनुसार, करीब 15 दिन पहले ग्रामीण गोविंद ने तालाब में मगरमच्छ देखा था। आशंका है कि बाढ़ के दौरान मगरमच्छ तालाब में पहुंचा होगा। उन्होंने बताया कि तालाब में पर्याप्त गहराई होने के कारण मगरमच्छ को पकड़ने में दिक्कत आ रही है। इसके लिए जरूरी संसाधनों की उपलब्धता भी चुनौती बनी हुई है। अजीत सिंह ने बताया कि तालाब में मछलियां होने के कारण मगरमच्छ को प्राकृतिक आहार मिल रहा है। हालांकि, ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.