शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। थाना क्षेत्र के गांव भिटारा में गुरुवार सुबह तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तालाब में जलकुंभी, घास और कीचड़ अधिक होने के कारण ग्रामीणों को उसे बाहर निकालने में करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। बाद में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव भिटारा निवासी शंकर लाल का 32 वर्षीय पुत्र नरसिंह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गांव के तालाब के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। तालाब में जलकुंभी और कीचड़ अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस क...