Shahjahnpur News: तालाब में कमल गट्टे के फूल निकालने उतरा किशोर डूबा, मौत
शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। गोलारायपुर और बिलंदपुर के बीच मॉडल इंटर कॉलेज के पास नागतारा तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ तालाब में कमल गट्टे के फूल निकालने गया था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मियांपुर अख्तियारपुर निवासी धर्मपाल सिंह का इकलौता बेटा ओमेंद्र सिंह पड़ोसी गांव बिलंदपुर गद्दीपुर में नागतारा मंदिर के पास स्थित तालाब पर पहुंचा था। कमल गट्टे के फूल निकालने के लिए वह तालाब में उतर गया। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया। बताया गया कि करीब एक से दो घंटे बाद राहगीरों के जरिए किशोर के डूबने की जानकारी लोगों को मिली। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद किशोर को तालाब से बाहर निकाला गया। परिजन उसे उपचार के लिए पास के गांव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.