शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। पूर्व चेयरमैन की शिकायत पर प्रशासन ने खुदागंज रोड स्थित तालाब पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को पुलिस बल की मौजूदगी में तालाब की नापजोख और कब्जों का चिन्हांकन शुरू किया, जिससे कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया। मोहल्ला आतिशबाजान निवासी पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर आरोप लगाया था कि खुदागंज रोड स्थित तालाब पर वर्षों से अवैध कब्जे होने के कारण नगर के नालों और नालियों का पानी तालाब तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे बरसात के दौरान कस्बे में जलभराव की समस्या लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: साहब! दबंग ने बंद कर दिया रास्ता, ग्रामीणों ने लगाई गुहार शिकायत के बाद एसडीएम ने नायब त...