शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: पुवायां। बीसलपुर में 10 अक्टूबर को हुई एसोसिएट इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ऑल इन वन मार्शल आर्ट्स पुवायां के 19 खिलाड़ियों ने 13 गोल्ड और छह सिल्वर मेडल जीते। टीम ने छह टीमों के मुकाबले में दूसरा स्थान हासिल किया। बरेली की टीम प्रथम और बीसलपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। खिलाड़ियों की सफलता पर कोच सूरज सिंह ने विश्व सार्वजनिक पुस्तकालय में जश्न मनाया। इस दौरान अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह चौहान, दिनेश तिवारी, बृजकिशोर सिंह, शशांक दीक्षित, ऋषभ रावत, गिरिश शुक्ला, वैभव और ओम गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...