Shahjahnpur News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शाहजहांपुर को मिले 15 पदक
शाहजहांपुर, अक्टूबर 28 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बरेली में आयोजित चौथी रोहिलखंड कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने 15 पदक जीते। 24 और 25 अक्टूबर को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में हुई प्रतियोगिता में जिले के 15 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता से लौटने पर नायक जगन्नाथ सिंह स्टेडियम, हथौड़ा में पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर डॉ. पुनीत मनीषी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र पाल बामनिया ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो चैंपियनशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.