Shahjahnpur News: तहसील निरीक्षण में मिलीं खामियां, पेशकार का वेतन रोकने के निर्देश
शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: पुवायां। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने शनिवार को पुवायां तहसील का औचक निरीक्षण कर विभिन्न पटलों और न्यायिक कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के निस्तारण में लापरवाही और व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई और समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि कार्य में हीलाहवाली पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने एसडीएम न्यायिक एवं प्रशासनिक कोर्ट, तहसीलदार न्यायिक एवं प्रशासनिक कोर्ट की पत्रावलियों का अवलोकन किया। समीक्षा में धारा-34 से संबंधित प्रकरण लंबे समय से लंबित मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तहसीलदार के पेशकार का वेतन रोकने के निर्देश दिए। संबंधित तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.