Shahjahnpur News: तमंचे दिखाकर ई-रिक्शा लूटने का आरोप
शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- Shahjahnpur News: पुवायां। थाना सिंधौली क्षेत्र के पसिगनपुर निवासी ई-रिक्शा चालक धर्मेंद्र ने तीन अज्ञात लोगों पर तमंचे की नोक पर ई-रिक्शा लूटने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार शनिवार को शाहजहांपुर में तीन लोगों ने गंगसरा जाने के लिए ई-रिक्शा बुक किया। बिल्सा मोड़ के पास तीनों ने चालक को तमंचा दिखाकर ई-रिक्शा छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर रिक्शा बरामद कराने की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.