शाहजहांपुर, अगस्त 1 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी में जिले के ग्रामीण इलाकों की बिजली समस्या बनी हुई है। कहीं लाइन ब्रेकडाउन तो कहीं ट्राली में फाल्ट के चलते पांच घंटे से अधिक बिजली सप्लाई बंद रही। ग्रामीण इलाके के मदनापुर विद्युत उपकेंद्र की ट्राली में अचानक तकनीकी खराबी आने से बिजली सप्लाई बंद रही। जानकारी के बाद जेई बृजनंदन ने ट्राली को ठीक कराने के लिए कर्मियों को लगा दिया। इस दौरान करीब पांच घंटे लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। इसी तरह बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र में लगे पैनल को ठीक करने व 33 केवी लाइन पर पेड़ की छटाई करने के लिए सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। इस दौरान क्षेत्र के 105 गांव के लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। अधिक देर तक बिजली सप्लाई बंद होने से सबमर्सिबल बंद रही, जिसके चलते किसानों...