Shahjahnpur News: ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच निकली गणेश शोभायात्रा, रामलीला महोत्सव शुरू
शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। चार बजे शाम होते ही गांधीगंज स्थित नरसिंह भगवान मंदिर के आसपास चहल-पहल बढ़ने लगी। देवी-देवताओं के स्वरूप सजे, ढोल-नगाड़े गूंजने लगे और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। पूजन और आरती के बाद खिरनीबाग रामलीला महोत्सव की गणेश शोभायात्रा रवाना हुई। बारिश के कारण दो दिन पहले टली यात्रा शनिवार को निकली तो शहर की सड़कों पर भक्ति का रंग दिखाई देने लगा। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और श्री रामलीला समिति के संरक्षक सुरेश कुमार खन्ना ने भगवान राम-सीता और हनुमान जी के स्वरूपों को राम रथ में विराजमान कराने के बाद रथ का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने रथ खींचकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इससे पहले गुदड़ी बाजार स्थित मंदिर और गांधीगंज के नरसिंह भगवान मंदिर में देव स्वरूपों की पूजा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.