शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। ढाई घाट गंगा तट पर कांवड़ के लिए जल भरने और गंगा स्नान करने गया 17 वर्षीय आक्रोश लापता हो गया। वह चार साथियों के साथ बाइक से घाट पहुंचा था। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव भौती निवासी सुनील कुमार पुत्र रामपाल सिंह ने शमशाबाद थाना अध्यक्ष को प्रार्थना-पत्र दिया है। बताया कि 13 अगस्त की रात करीब 10 बजे आक्रोश चार साथियों के साथ गंगा स्नान करने गया था। स्नान के बाद चारों साथी लौट आए, लेकिन आक्रोश नहीं मिला। परिजनों ने घाट पर तलाश की और डायल-112 को सूचना दी। सुनील कुमार ने पुत्र की तलाश और कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- कांवड़ भरने गए दो युवक गंगा में बहे, एक लापता युवक के न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...