शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बिजली चोरी पकड़ने के लिए बिजली निगम ने अब ड्रोन की मदद से निगरानी शुरू कर दी है। शनिवार को बादशाहनगर क्षेत्र के दिलावरपुर भटकल और बाड़ीगांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ड्रोन उड़ाकर घरों की छतों पर बंच केबल के जरिए बिजली चोरी किए जाने की जांच की गई। अभियान में दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जबकि 50 से अधिक बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। बिजली निगम की कार्रवाई में विजिलेंस टीम के जेई राजेश कुमार, विजिलेंस प्रभारी संतराम और बादशाहनगर के जेई अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ शामिल रहे। टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। इसके साथ ही ड्रोन उड़ाकर घरों की छतों पर नजर रखी गई, ताकि बिजली चोरी के लिए इस्तेमाल की जा रही बंच केबल का पता लगाया जा सके। जांच ...