Shahjahnpur News: डॉक्टर के कमरे की फॉल्स सीलिंग गिरी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: पुवायां। एमसीएच विंग महिला अस्पताल में गुरुवार को डॉक्टर के कमरे की फॉल्स सीलिंग अचानक गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय कमरे में कोई डॉक्टर या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। फॉल्स सीलिंग की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया गया कि यह कमरा अस्पताल में तैनात डॉक्टर सोनम गुप्ता का है। वह चार दिन की छुट्टी के बाद लौटी थीं। इसके बाद सफाईकर्मी ने कमरे की सफाई की थी। सफाई के बाद ही फॉल्स सीलिंग गिर गई। हालांकि, घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में डॉक्टर नरेंद्र पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह विभागीय कार्य से शाहजहांपुर आए हुए हैं। वापस लौटने के बाद मामले को देखेंगे। घटना के बाद अस्पताल में निर्माण की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.