शाहजहांपुर, नवम्बर 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर पर अब तक 82 शिकायतें पहुंच चुकी हैं। इनमें से 35 का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 47 शिकायतें लंबित हैं। इनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्ट्रेट के प्रथम तल स्थित कक्ष संख्या 13 में 17 नवंबर से कॉल सेंटर संचालित है। यहां टोल फ्री नंबर 1950 पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक मतदाता सूची से संबंधित जानकारी ली जा सकती है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: मतदाता सूची संबंधी शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर जारी केंद्र पर शिफ्टवार दो-दो प्रशिक्षित ऑपरेटर तैनात है...